मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
नोएडा। एनएमआरसी के मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों के बाबत मंगलवार को सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर सीआईएसएफ की व्यवस्था देखी गई। पीएसी के एडीजी राजकुमार विश्वकर्मा और 49वीं बटालियन पीएसी की कमांडेंट कल्पना सक्सेना टीम के साथ सबसे पहले सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पहुंचे। यहां सुरक्षा व्यवस्था समझी गई। इसके बाद टीम नोएडा मेट्रो के निर्माणाधीन सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन पहुंचे। यहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए गए। दरअसल सीआईएसएफ की तर्ज पर नोएडा मेट्रो में सुरक्षा व्यवस्था करनी है। इसी को देखते हुए सिटी सेंटर पर सीआईएसएफ की व्यवस्था परखी गई। ब्यूरो