कांवड़ पथ को चमकाने की कवायद
नोएडा। कांवड़ियों की सुविधा के लिए नोएडा प्राधिकरण ने कवायद शुरू की है। इसके लिए कांवड़ पथ को चमकाने के अलावा पेड़ पौधों की छंटाई का काम किया जाएगा। दरअसल, कांवड़ लेकर लोग नोएडा गेट से ओखला पक्षी विहार होते हुए ओखला बैराज की ओर निकलते हैं। लिहाजा, इन सभी सड़कों पर बने गड्ढों को भरने का काम किया जाएगा। इसके अलावा पेड़ों की छटाई भी की जाएगी, ताकि किसी कांवड़िए को असुविधा न हो। कांवड़ पथ पर पर्याप्त रोशनी की भी व्यवस्था की जाएगी। प्राधिकरण के जीएम राजीव त्यागी के मुताबिक नोएडा गेट पर काम शुरू हो चुका है। सड़कों पर साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे, ताकि उनको कांवड़ पथ का पता चल सके। ब्यूरो