फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के सभी केंद्रों के ध्यानार्थ::: प्रदेश के 200 पहलवान पांच सितंबर को आजमाएंगे जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के 200 पहलवान पांच सितंबर को आजमाएंगे जोर
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा (संवाद)। रोजा जलालपुर स्थित ब्लूम इंटरनेशनल स्कूल में पांच सितंबर को प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यहां प्रदेश के लगभग 200 पहलवान हिस्सा लेंगे। गौतमबुद्ध नगर कुश्ती संघ इस प्रतियोगिता को लोगों में कुश्ती के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए करा रहा है। संघ के सह-सचिव व कुश्ती कोच रंजीत पहलवान ने बताया कि बालक व बालिका दोनों वर्ग के मुकाबले होंगे। बालिका वर्ग अंडर-15 में 42 से 50 किग्रा, अंडर-18 में 50 से 55 किग्रा व सीनियर वर्ग में 55 से 62 किग्रा तक के मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं, बालक वर्ग में अंडर-15 में 45 से 50 किग्रा, अंडर-18 में 50 से 70 किग्रा व सीनियर वर्ग में 70 से 82 किग्रा के मुकाबले होंगे। यहां संघ के अध्यक्ष यशवीर नागर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें