फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्वास्थ्य शिविर में 200 लोगों ने करवाया इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। जिला अस्पताल एवं राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी लखनऊ के निर्देशन में ग्राम हरौला के बारात घर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन संपूर्ण सुरक्षा केंद्र के मैनेजर राकेश चौहान ने किया। शिविर का उद्घाटन जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अजय राणा के मार्गदर्शन में हुआ। स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधित विभिन्न समस्याओं का इलाज एवं जांच की गईं। इस स्वास्थ्य शिविर में संपूर्ण सुरक्षा केंद्र के काउंसलर मनोज कुमार गुप्ता, मैनेजर राकेश चौहान, पैथेलॉजिस्ट राम कुमार, ओआरडब्ल्यू उपेन्द्र यादव समस्त स्टाफ ने अपनी सेवाएं दी। डॉ. ऋषभ कुमार सिंह, डॉ. अभिषेक दुबे, डॉ. आद्या सिंह और दिशा कलस्टर से डॉ. कुलदीप शर्मा ने जांच की। इस शिविर में लगभग 200 लोगों का इलाज हुआ। इस मौके पर हरौला के ग्राम प्रधान मान वेद प्रकाश का भी विशेष सहयोग रहा।ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें