ग्रेटर नोएडा। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (जीआईपीएस) में रोटरी क्लब गाजियाबाद नॉर्थ के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। संस्थान के सेमिनार हॉल में हुए शिविर में 200 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर में संस्थान की प्राचार्या डॉ. सविता मोहन, रोटरी क्लब के अध्यक्ष एवं सदस्य, डीन, विभागाध्यक्ष और संकाय सदस्य मौजूद रहे। विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। ब्यूरो