संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेटर-12 स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ज्योति लांबा की अदालत ने नशा तस्करी के मामले में दोषी को 20 साल की सजा सुनाई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता ने बताया कि अप्रैल 2023 में क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम आईएमटी चौक पर गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि चंदावली गांव निवासी गौरव नशीले इंजेक्शन लेकर पैदल कहीं जा रहा है। पुलिस ने आईएमटी चौक के पास गौरव को रोकने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 22 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। तब से मामला अदालत में विचाराधीन था। अब अदालत ने दोषी को 20 साल की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।