फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अभियान के तहत सेक्टर पी-2 से 20 किग्रा प्लास्टिक जब्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण की टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने के लिए अभियान चलाया है। एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को सेक्टर पी-2 के शॉपिंग काॅम्प्लेक्स में सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन के उपयोग को रोकने के लिए दुकानदारों, रेस्तरां, ढाबा, किराना स्टोर, वाइन शॉप में जाकर दुकानदारों को जागरूक किया। इससे होने वाले नुकसान की भी जानकारी दी। साथ ही मौके पर सिंगल यूज प्लास्टिक को जब्त किया। शॉपिंग काॅम्प्लेक्स से लगभग 20 किग्रा प्लास्टिक जब्त की गई। इस दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक सतीश अधाना, सुपरवाइजर और प्राधिकरण के सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें