दनकौर (संवाद)। किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान ने बिहारी लाल इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 20 सीलिंग पंखे दान किए। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज की सबसे बड़ी शक्ति है और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य महकार सिंह, विजयपाल शास्त्री, हरि प्रकाश शर्मा, सोनू योगी, धर्मेंद्र भाटी, जेपी नागर, मनीष कोच, सीमा सूर्यवंशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।