नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने यमुना पुश्ता रोड की रिसर्फेसिंग व साफ-सफाई का काम शुरू कराने के लिए सिंचाई विभाग को निर्देश दिया है। प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश ने जीएम सिविल को निर्देश दिए है कि सिंचाई विभाग के साथ सामंजस्य बनाकर जल्द ही काम शुरू किया जाए। प्राधिकरण ने इसके लिए करीब 20 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। अगले तीन महीने में काम पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। 11.20 किमी लंबी 4 लेन पुश्ता रोड वर्ष 2014 में सेक्टर-94 से 135 तक बनी थी। 2014 से मरम्मत न होने चलते पूरी सड़क उखड़ चुकी है। प्राधिकरण के जीएम एके अरोड़ा ने बताया कि सफाई और गड्ढों को भरने के बाद सड़क बनाई जाएगी। ब्यूरो