तावड़ू। उपमंडल के अंतर्गत खोरी कलां गांव बैरियर से दो डंपर चोरी हो गए। पुलिस ने शिकायत मिलने पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित राजू ने बताया कि उसने और पलवल के फूल सिंह ने अपने दो डंपर रेलवे ट्रैक निर्माण कार्य में लगवाए हैं। 22 जुलाई को खोरी कलां बैरियर के करीब एलएनटी ऑफिस पर मार्केट के पास डंपर खड़े किए थे। अगले दिन 23 जुलाई को वो जब वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दोनों डंपर वहां नहीं थे। उन्होंने अपने स्तर पर खोजने की कोशिश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने बताया कि कोई डंपर चोरी कर ले गया है। पुलिस ने पीड़ित राजू की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।