नोएडा। सेक्टर-122 नागेश्वर मंदिर के दो दान पात्रों का ताला तोड़कर दो लाख रुपये चुराने का मामला सामने आया है। मंगलवार दोपहर को हुई यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है। पर्थला खंजरपुर गांव निवासी टीटू यादव की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। टीटू ने बताया कि मंदिर के दानपात्रों में एक साल का चढ़ावा रखा था। मंगलवार शाम को जब पुजारी आरती के लिए तब दानपात्र का ताला टूटा हुआ था। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और सीसीटीवी फुटेज जरिये चोरों की पहचान में जुटी है। ब्यूरो