नूंह। पुलिस के सीएस स्टाफ ने रविवार को गो तस्करों के से सात गोवंश को मुक्त कराने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने दोनों तस्करों को रविवार दोपहर को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें भौंडसी जेल भेज दिया गया है। सीएस स्टाफ के एएसआई बलबीर व सतबीर को सूचना मिली की गांव रोजका मेव से खोड़ बसई होते हुए एक ट्रक में गो तस्कर गोवंश ले जा रहे हैं, अगर मौके पर जाकर तस्करों को पकड़ने की कोशिश की जाए तो वे काबू किए जा सकते हैं। इसके बाद पुलिस ने मौके पर बजरंग दल के मोनू मानेसर की टीम के साथ नाकाबंदी की। लेकिन तस्कर बैरिकेट को तोड़कर भाग निकले। इसके बाद उनका पीछा किया गया, कौराली गांव के पास तस्करों को पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए तस्करों की पहचान बिनोद व हर्ष कुमार निवासी गांव चौली के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उक्त तस्करों से पुलिस ने बारीकी से पूछताछ की।