फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की साजिश रचते दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। पुलिस की अपराध जांच शाखा ने नूंह के पलवल रोड पर लूट की साजिश रचते दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान साहबुद्दीन उर्फ सब्बु पुत्र मम्मन मेव व ईनुस पुत्र जफरुदीन उर्फ भुट्टु निवासी गौधोला थाना पुन्हाना के रूप में हुई। आरोपियों से कारतूस, सरिया सहित चोरी की एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को आरोपियों को नूंह अदालत में पेश कर भौंडसी जेल भेज दिया है। दरअसल, सीआईए स्टाफ के एएसआई सतबीर सिंह रविवार रात अड़बर चौक पर वाहनों की जांच कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि दो बदमाश घासेड़ा पुलिया के पास अवैध हथियार के साथ वाहन चालकों को लूटने की साजिश रच रहे हैं। इसी आधार उन्होंने पुलिस टीम के साथ जाकर मौके पर नाकाबंदी कर दोनों को हथियार सहित दबोच लिया। उन्होंने बताया कि उक्त दोनों आरोपी अपनी बाइक को सड़क के बीच में खड़े किए हुए थे जिससे वाहन चालक आसानी से रुक सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें