उपमंडल अदालत स्थापित करने के लिए किया दौरा
पुन्हाना। पुन्हना में उप मंडलीय अदालत स्थापित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरजा कलसन, सीजेएम विशाल एवं सिविल जज गौरव खटाना ने बार सदस्यों और वरिष्ठ वकीलों के साथ पुन्हाना में दौरा किया। उन्होंने पुन्हाना में कई बिल्डिंगों का दौरा किया जिनमें नगर पालिका भवन, बीडीपीओ ऑफिस, आईटीआई बिल्डिंग व अन्य बिल्डिंग शामिल हैं। इस अवसर पर उनके साथ फिरोजपुर झिरका बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुमताज हुसैन व अन्य वरिष्ठ अधिवक्ता गण हारुण खान बिछोर, शेर मोहम्मद, ताज मोहम्मद, सरफराज खान, इमरान खान, शाहिद हुसैन, प्रमोद मंगला, लियाकत खान, मुस्ताक खान आदि मौजूद थे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरजा कलसन ने बताया कि वह इन तीनों बिल्डिंगों में से कोई भी बिल्डिंग का चुनाव करके रिपोर्ट हाईकोर्ट में भेज देंगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि बहुत जल्दी ही पुन्हाना में सब डिविजन अदालत स्थापित होगी।