फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

555555555555

विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की तैयारियों पर नूंह प्रशासन ने सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन

नूंह। उपायुक्त पकंज कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को लघु सचिवालय में गणतंत्र दिवस समारोह को ध्यान में रखकर एक बैठक की गई। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। उपायुक्त ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित करती आकर्षक झांकियां इस राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बढ़ाएंगी। समारोह में विभिन्न परेड की टुकड़ियों के अतिरिक्त रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिसमें देश-प्रदेश की संस्कृतियों की झलक देखने को मिलेगी। अधिकारियों को इसके लिए जिम्मेदारियां सौंपी गईं और उसे निष्ठापूवर्क पूरा करने को कहा गया। समारोह में जिला प्रशासन द्वारा अलग-अलग क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने वालों को भी सम्मानित किया जाएगा। एसडीएम नूंह की अध्यक्षता में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी की गठित समिति सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन करेगी। जन स्वास्थ्य विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अभ्यास के दौरान मैदान में पीने के पानी के टैंकर व एंबुलेंस की सुविधा प्रदान की जाए। परिवहन महाप्रबंधक को बच्चों को कार्यक्रम स्थल तक लाने और ले जाने के लिए बसें और रिकवरी वैन उपलब्ध करवाने को कहा गया है। उपायुक्त ने इस मौके पर मंच के अलावा समारोह के प्रबंधन से जुड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें