फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कककककक

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह के इनेलो विधायक भाजपा समर्थक : आफताब अहमद
विज्ञापन

नूंह। हरियाणा कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं पूर्वमंत्री चौधरी आफताब अहमद ने नूंह के दो स्थानीय इनेलो विधायकों पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने दोनों इनेलो विधायकों पर भाजपा सरकार की विधानसभा में मदद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कुछ रोज पहले इनेलो के सांसद दुष्यंत ने भी खुले तौर पर अभय चौटाला गुट पर आरोप लगाया था कि विधानसभा में इनेलो भाजपा की मदद कर रही है। पूर्व मंत्री चौधरी आफताब अहमद ने इनेलो विधायक से सवाल करते हुए कहा कि भाजपा के साथ गुप्त सौदा करने की उनकी ऐसी कौन सी मजबूरी है कि उन्होंने पूरे मेवात की जनता को धोखा दे दिया है। यह कोई नई बात या ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि इनेलो भाजपा की मदद कर रही है बल्कि इतिहास गवाह है कि इनेलो ने हमेशा भाजपा सरकार की मदद की है। उन्होंने कहा कि इनेलो विधायक की 4 साल से अधिक समय में कोई भी काम या कोई भी जनता की मांग प्रदेश की भाजपा सरकार के सामने नहीं रखी बल्कि अपने निजी स्वार्थ की पूर्ति कर रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें