फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन कम होने पर दी हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन

नोएडा। जिला अस्पताल के सफाई कर्मचारियों का वेतन अगले माह से 10 हजार से 6 हजार रुपए करने की आशंका जताई जा रही है। इससे सफाई कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि अगर वेतन कम किया गया, तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे। अस्पताल के सफाई कर्मचारियों ने बताया कि अभी तक प्राधिकरण की ओर से वेतन दिया जा रहा है। अगले माह से अस्पताल के अधीन आ जाएंगे। जानकारी मिल रही है कि अस्पताल प्रशासन वेतन कम कर देगा। ऐसे में इतने कम पैसों में घर का खर्च कैसे चलाया जाएगा। हम सभी पिछले कई वर्षों से अस्पताल में काम कर रहे हैं, वेतन कम किया जाना नाइंसाफी है। इसके विरोध में 27 अगस्त को हड़ताल किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें