फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में गंदगी डालने पर फैक्ट्री पर एक लाख रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
नाले में गंदगी डालने पर एक लाख का जुर्माना
विज्ञापन

नोएडा। नाले में गंदगी डालने पर सेक्टर छह के संदीप मिल पर प्राधिकरण ने एक लाख का जुर्माना लगाया है। प्राधिकरण का कहना है कि इससे नाले का प्रवाह प्रभावित हो रहा था। उन्होंने बताया मिल से निकलने वाला मलबा पास के नाले में जा रहा था। जिसकी वजह से गंदगी हो रही थी। बुधवार को निरीक्षण के बाद प्राधिकरण के ओएसडी राजेश सिंह ने मामले का पता चलने के बाद जुर्माना किया। दरअसल, मॉनसून से पहले नोएडा प्राधिकरण ने शहर के नालों की सफाई कराई है ताकि बारिश का पानी नहीं जमा न हो। लेकिन नाला अवरुद्ध होने की वजह से प्राधिकरण की योजना पर पानी फिर रहा था। लिहाजा यह जुर्माना किया गया। प्राधिकरण का कहना है कि अगर दोबारा ऐसा करते पाया गया तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें