श्रीलंकाई नौसेना ने भारत में निर्मित अत्याधुनिक समुद्री गश्त पोत (एओपीवी) को अपने बेड़े में शामिल कर लिया है। वहां की नौसेना ने अपनी खोज और बचाव क्षमताओं को मजबूत करने के लिए इस अत्याधुनिक पोत की खरीदारी की है। श्रीलंका में ऐसा पहली बार हुआ है कि विदेशी पोत निर्माता से खरीदारी की गई।
श्रीलंका के राष्ट्रपति और आर्म्ड फोर्स के कमांडर इन चीफ मैत्रीपाला सिरीसेना ने इस हफ्ते कोलंबो के ईस्टर्न कंटेनर टर्मिनल बंदरगाह पर आयोजित एक समारोह में इस नवीनतम सैन्य पोत ‘एलएलएनएस सयूराला’ को नौसेना में शामिल किया।
यह अब तक का सबसे बड़ा पोत है जो भारतीय निर्माता ने किसी विदेशी नौसेना के लिए बनाया है। भारत के गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने इस सैन्य पोत को बनाया है। इस कार्यक्रम में भारतीय नौसेना के दक्षिणी कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडर इन चीफ वाइस एडमिरल ए आर कार्वे भी शामिल हुए।