फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेनो में लगाए जाएंगे 1.89 लाख पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए ग्रेनो प्राधिकरण 12 जुलाई को 1.89 लाख पौधे लगाएगा। शासन से प्राधिकरण को 1.77 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। अधिकारियों का कहना है कि जियो टैगिंग करते हुए पौधे लगाए जाने हैं। सेक्टर ज्यू-3, पी-3, सेक्टर-16 के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक मौजूद 75 मीटर चौड़ी ग्रीनबेल्ट, रोजा याकूबपुर में 100 मीटर चौड़ी ग्रीनबेल्ट को पौधरोपण के लिए चुना गया है। पीपल, बरगद, नीम, शीशम, आम और जामुन जैसे पौधे लगाए जाएंगे। इस अभियान में आरडब्ल्यूए और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को भी जोड़ा जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें