कालियाका पीएचसी में टीका लगवाते बुजुर्ग
- फोटो : Mewat
पुन्हाना। जिले में मंगलवार को कुल 185 लोगों ने कोरोना के टीके लगवाए। वहीं, इंद्रधनुष टीकाकरण के तहत 2640 बच्चों और 653 गर्भवतियों की टीका लगाया गया।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बसंत दुबे ने बताया कि मंगलवार को नूंह जिले में 3305 बच्चों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। इसमें से 2640 बच्चों को टीका लगा। वहीं, 764 में से 653 महिलाओं ने टीका लगवाया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए 238 सेंटर बनाए गए हैं। सभी जगहों पर इंद्रधनुष योजना के तहत टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब 60 साल से अधिक आयु के लोग भी टीका लगवाने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इसी का नतीजा है कि मंगलवार को 60 साल के अधिक उम्र के 87 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। उन्होंने कहा कि कोविड वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है।