फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द वाईफाई से लैस होगा कलेक्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द वाईफाई से लैस होगा कलेक्ट्रेट
विज्ञापन

चल रहा ट्रायल, फ्री में चला सकेंगे इंटरनेट, दफ्तरों में कर्मचारियों और लोगों को मिलेगा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। कलेक्ट्रेट परिसर में जल्द ही सभी दफ्तरों को वाईफाई से लैस कर दिया जाएगा। फिलहाल इसका ट्रायल चल रह है। कर्मचारियों के साथ साथ यहां आने वाले लोग भी फ्री इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे केंद्र और प्रदेश सरकार की ऑनलाइन योजनाओं को संचालित करने में सुविधा होगी। सरकार ने योजनाओं का लाभ लोगों तक आसानी से पहुंचाने के लिए सभी सुविधाएं ऑनलाइन कर दी हैं। वहीं, लोगों के आवेदन करने के बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों की तरफ से लगाई जाने वाली रिपोर्ट और स्वीकृति तक दिक्कतें होती थीं। उन दिक्कतों को दूर करने के लिए दफ्तरों में वाईफाई की व्यवस्था की गई है। हालांकि, अभी ट्रायल चल रहा है। दफ्तरों के अंदर कर्मचारी और आने वाले लोग वाईफाई का इस्तेमाल कर सकेंगे। बाहर जाते ही सेवा बंद हो जाएगी। परिसर से बाहर कोई भी व्यक्ति इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। एनआईसी के प्रभारी पवन मंगल ने बताया कि कलेक्ट्रेट को वाईफाई करने का ट्रायल चल रहा है। चुनाव के बाद इसे शुरू कर दिया जाएगा। कर्मचारियों को दफ्तरों में इंटरनेट की दिक्कतें दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें