फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरा त्रि पर शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन

तावडू। महाशिवरात्रि पर ओम शांति तावडू के तत्वाधान में सोमवार को नगर में शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें काफी संख्या श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ओम शांति की निर्मला बहन ने शोभा यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि शिवलिंग को काला इसलिए दिखाया गया है क्योंकि अज्ञानता रूपी रात्रि में परमात्मा अवतरित होकर अज्ञानता के अंधकार को मिटाते हैं। शिव देवताओं के पिता हैं। उन्होंने कहा कि शिव और शंकर में उतना ही अंतर है, जितना कि एक पिता और पुत्र में। परमात्मा शिव ने शंकर की रचना इस कलियुगी सृष्टि के विनाश के लिए की है, इसलिए शंकर हमेशा शिवलिंग के सामने तपस्या करते दिखाए जाते हैं। यदि शंकर स्वयं भगवान होते तो उन्हें ध्यान करने की कोई आवश्यकता नहीं। वहीं नगर और क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में प्रात: से ही शिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें