फोटो
आईआईए के उद्यमियों की प्राधिकरण संग बैठक
नोएडा। आईआईए नोएडा और ग्रेटर नोएडा के उद्यमियों ने मंगलवार को प्राधिकरण और यूपीएसआईडीसी के साथ बैठक की। इसमें प्रबंधन पर चर्चा की गई। इस दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडे ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होने औद्योगिक क्षेत्र को अच्छी तरह से बनाए रखने, सड़कों की मरम्मत, सड़क की रोशनी व्यवस्था में सुधार के लिए के लिए काम करने के निर्देश दिए। बैठक में आईआईए अध्यक्ष कुलदीप गोयल, सीईसी सदस्य कुल्मनी गुप्ता, डिवीजनल अध्यक्ष राजीव बंसल और कार्यकारी द्वितीय नोएडा दीपक श्रीवास्तव मौजूद रहे