फोटो
ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति से जीता दिल
नोएडा। सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में मनसिजा ओडिसी प्रोडक्शन समूह के नृत्य कार्यक्रम में 40 बच्चों के ग्रुप ने प्रस्तुति दी। डांस ग्रुप में पांच से 15 वर्ष की आयु के बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6 बजकर 30 मिनट से हुई। 90 मिनट के कार्यक्रम में 500 से अधिक दर्शक मौजूद रहे। समूह की सदस्य अरुणिमा घोष ने कहा कि बच्चों का क्लासिकल डांस के प्रति रुझान देखकर खुशी मिलती है। ब्यूरो