फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमक्राफ्ट ने बिल्डर साइट पर लगाया ग्रीन नेट

विज्ञापन
विज्ञापन
होमक्राफ्ट ने प्रोजेक्ट साइट पर लगाया ग्रीन नेट
विज्ञापन

नोएडा। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर मचे कोहराम के बीच बिल्डर प्रोजेक्टों पर बड़ी समस्या सामने आई है। इसी कड़ी में एटीएस की सहयोग कंपनी होमक्राफ्ट ने अपने प्रोजेक्ट को ग्रीन नेट से ढक दिया है। यहां ग्रीन नेट की सुविधा दी गई है। होमक्राफ्ट के सीईओ प्रसून चौहान ने कहा कि सर्दियां शुरू होने के साथ ही मौजूदा मौसम में दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए प्रदूषण एक बड़ी समस्या बन चुकी है। इसी को देखते हुए हमने अपनी सभी प्रोजेक्ट साइट्स पर चल रहे निर्माण के दौरान ग्रीन नेट की सुविधा दी है। इसके अलावा प्रोजेक्ट साइट पर ज्यादा धूल न हो इसके लिए पानी के छिड़काव की पर्याप्त व्यवस्था की है। यही नहीं साइट पर काम कर रहे सभी मजदूर, इंजीनियर और दूसरे स्टाफ को मास्क लगाने के लिए कहा गया है ताकि वो भी प्रदूषण से बच सकें। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें