फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोकन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल: प्रसूति विभाग में टोकन सिस्टम लागू
विज्ञापन

नोएडा। जिला अस्पताल में मरीजों के परिजनों का प्रवेश व्यवस्थित करने के लिए बुधवार से टोकन सिस्टम की शुरुआत की गई है। फिलहाल यह व्यवस्था प्रसूति विभाग के लिए है। दरअसल, अस्पताल प्रबंधन को प्रसूति विभाग में मरीज के परिजन बनकर लोगों के घुसने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद यह सिस्टम लागू करने का फैसला किया गया है। अस्पताल के पहले व दूसरी मंजिल पर मरीज भर्ती रहते हैं। इलाज के दौरान परिजनों को आना जाना लगा रहता है। इस दौरान कई बार परिजन गलत वार्ड में चले जाते हैं। कई बार वार्ड के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों से परिजनों की कहासुनी हो जाती है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सक अधीक्षक डॉ. अजेय कुमार अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ट्रायल के बाद बुधवार से टोकन जारी कर दिया गया। साथ ही अस्पताल के भीतर बाहरी वाहनों की पार्किंग पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें