परंपरा व रीति रिवाजों को कभी नहीं भूलना चाहिए
नूंह । नूंह में हर वर्ष होने वाली रामलीला का शुभारंभ हो गया है। श्री सदासुख विजय रामलीला का समाजसेवी मदन तंवर ने उद्घाटन किया। रामलीला का मंचन हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया जा रहा है। दर्शकों को संबोधित करते हुए मदन तंवर ने भगवान राम की लीलाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने निजी कोष से दान देते हुए कहा कि यह मंचन हमें भगवान राम के चरित्र और अधर्म पर धर्म की जीत के बारे में बताता है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी परंपरा व रीति रिवाजों को कभी नहीं भूलना चाहिए। इस दौरान सरदार गुरचरण सिंह मलिक, नरेंद्र पटेल, ज्ञानचंद आर्य, सोनी नागपाल, राजू पार्षद सहित दर्जनों समाजसेवी मौजूद रहे।