फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो.भगवती बने जीबीयू के कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी ऑल
विज्ञापन

-------
प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा बने जीबीयू के नए कुलपति
नोएडा। प्रसिद्ध अर्थशास्त्री व पैसिफिक विश्वविद्यालय उदयपुर के प्रेसीडेंट प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा को गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय का नया कुलपति बनाया गया है। वे मोहन सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर में प्रोफेसर रहे हैं। साथ ही, वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन में भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। अभी तक डॉ. प्रभात कुमार कुलपति की जिम्मेदारी निभा रहे थे। प्रभात यमुना प्राधिकरण के चेयरमैन, कृषि उत्पादन आयुक्त व अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा के साथ-साथ जीबीयू के कुलपति की भी जिम्मेदारी निभा रहे थे। जब वे जीबीयू के कुलपति बनाए गए थे तो विश्वविद्यालय के आर्थिक हालात ठीक नहीं थे। उन्होंने समय के मुताबिक बदलाव भी किया और प्रदेश के मुख्यमंत्री को जीबीयू में लाकर कार्यक्रम भी कराए। सूत्र बताते हैं कि अनुभवी प्रो. भगवती को जीबीयू का कुलपति बनाकर प्रदेश सरकार काफी कुछ बदलाव करने के मूड में है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें