गौरक्षा के नाम पर नफरत की राजनीति कर रही भाजपा : जितेंद्र सिंह
नूंह। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राजस्थान से वरिष्ठ कांग्रेस नेता भंवर जितेन्द्र सिंह कोल गांव पहुंचे। उन्होंने रकबर उर्फ अकबर के पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इस मौके पर दलित विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राउत, पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद, कांग्रेस नेता सद्दाम राजस्थान सहित कई नेता मौजूद रहे। पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह ने परिवार को इंसाफ दिलाने और रकबर के हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि अब ऐसे काम नहीं चलेगा, बल्कि अब सभी को कुछ करने कि ज़रूरत है। रकबर को इंसाफ दिलाने के लिए सबको एक जुट होना पडे़गा। चुनावों से पहले विकास और रोजगार देने का जनता से वादा किया था लेकिन चुनावों के बाद भाजपा जनता के वादों को भूल गई। इस पार्टी का काम सिर्फ नफरत की राजनीति करना रह गया है। भाजपा ने ने बस्ती और शहरों तक लोगों में नफरतें फैलाने का ऐंजडे पर काम कर रही है। भाजपा देश में आपसी भाईचारा को बिगाडऩा और देश कि अमन व शांति में नफरत का जहर घोलने का काम कर रही है। ब्यूरो