नोएडा। सेक्टर-59 स्थित भारत इंपैक्ट इंक्यूबेशन सेंटर में 17 नए स्टार्टअप पंजीकृत किए गए। जुब्लिकेंट भारतीय फाउंडेशन हेड विवेक प्रकाश ने बताया कि सभी आवेदनों में से कुल 17 नए स्टार्टअप चुने गए हैं, जिनके आइडिया वर्तमान समय की परिस्थितियों को बदलने में सहायक हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। जहां पर उन सभी स्टार्टअप करने वाले युवाओं की ट्रेनिंग शुरू की गई। भविष्य में इनके आइडिया पर निवेशकों को भी एक मंच पर जुटाया जाएगा, जहां पर निवेशक इन स्टार्टअप पर निवेश कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह स्टार्टअप एग्रीकल्चर, एआई, ऑटोमेशन, हेल्थकेयर एस साइंसेस, इकोनॉमी, एजुकेशन और रूरल डेवलपेंट के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे हैं। ब्यूरो