- सोमवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में हुआ ड्रा
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के डाढ़ा गांव के 17 किसानों को छह फीसदी आबादी भूखंड आवंटित किए गए हैं। सोमवार को जेवर विधायक प्रतिनिधि सुरेश शर्मा, ओएसडी रामनयन सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक नियोजन सुधीर कुमार, प्रबंधक प्रमोद कुमार, संदीप रावल आदि की मौजूदगी में समान आकार वाले 11 भूखंडों का ड्राॅ कराया गया। छह भूखंडों का आकार भिन्न होने के कारण किसानों के नाम सीधे आवंटित कर दिए गए। डाढ़ा गांव के किसानों की जमीन का अधिग्रहण होने के बाद से आवंटन लंबित था। ओएसडी का कहना है कि अन्य गांवों के पात्र किसानों को भी भूखंड शीघ्र आवंटित किए जाएंगे। ब्यूरो