15 दिन में 22 हजार चालान, 26 लाख जुर्माना वसूला
नोएडा। चुनावी आचार संहिता लगने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने भी शहर की सड़कों पर निगरानी तेज कर दी है। 15 दिनों में ही ई-चालान सेल ने 22 हजार से ज्यादा वाहनों के चालान काटकर 26 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूला है। ट्रैफिक पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, आचार संहिता लागू होने के बाद 10 से 25 मार्च के बीच 22,167 वाहनों के चालान काटे गए हैं। इनमें से 6,902 वाहनों के चालान का भुगतान हुआ है। इनसे 26.33 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। एसपी ट्रैफिक अनिल कुमार झा ने बताया कि इसके अलावा मार्च में पेटीएम के जरिये 5224 लोगों ने 19.14 लाख रुपये से ज्यादा शमन शुल्क का भुगतान किया है। इस साल में मार्च हुई ये अब तक की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।