आरजी स्वेगर्स ने 17 रन से जीता मैच
नोएडा। गौड़ सिटी प्रीमियर लीग के दूसरे चरण में वी इलेवन व आरजी स्वेगर्स की टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें आरजी स्वेगर्स ने 17 रनों से जीत दर्ज कर ली। ऑलराउंडर प्रदर्शन करने पर सोहन पटेल को मैन ऑफ द मैच दिया गया। 15 ओवर के इस मुकाबले में आरजी स्वेगर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 7 विकेट खोकर 142 रन बनाए। जिसमें सोहन ने 38 और खुशाल ने 25 रन बनाए। वी इलेवन की तरफ से प्रशांत ने 3 विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी वी इलेवन की टीम 125 रन पर सिमट गई। जिसमें मुकेश ने 43 और राजीव ने 39 रन बनाए। आरजी स्वेगर्स की ओर से सोहन और मोहित ने 2-2 विकेट लिए। ब्यूरो