छेड़छाड़ के तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज
नूंह। महिला थाना नूंह में छेड़छाड़ के तीन मुकदमे दर्ज हुए हैं। दो मामले नूंह थाना क्षेत्र के हैं जबकि एक फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के गांव का है। जानकारी के अनुसार पहला मामला नूंह खंड के एक गांव का है। 55 वर्षीय महिला ने गांव के ही तीन लोगों पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत पर रजनीश, महेश व बनवारी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। दूसरा मामला भी नूंह खंड के एक गांव का है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी जमील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। तीसरा मामला फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां एक पीड़िता से बस में दूसरे गांव के आरोपी ने छेड़छाड़ की। जब विरोध किया तो आरोपी की ओर से जाने से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी आरिफ गांव बसईमेव के खिलाफ सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया।