धोखाधड़ी के आरोप में दो लोगों पर केस दर्ज
फिरोजपुर झिरका। पुलिस ने वर्ष 2013 में एक व्यक्ति से 5 एकड़ भूमि देने के बहाने कोरे कागज पर हस्ताक्षर कर करोड़ों रुपये की जमीन हड़पने के मामले में झिरका के दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अब्दुलहक और अब्दुल सलाम ने फिरोजपुर झिरका के उस्मान पुत्र कालू से वर्ष 2013 में 5 एकड़ भूमि देने के बहाने गुरुग्राम की करोड़ों रुपये की जमीन बेचने के लिए कोरे कागज पर उस्मान के हस्ताक्षर करा लिए। उस्मान ने भी पड़ोसी पर भरोसा कर खुशी से हस्ताक्षर कर दिए। जमीन अपने नाम कराने के बाद अब्दुलहक, अब्दुल सलाम दोनों भाइयों ने उस्मान को न तो 5 एकड़ भूमि दी और न ही जमीन के पैसे दिए। ब्यूरो