सीएम चौहान बने आप के जिला प्रभारी
नोएडा। आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह एवं पश्चिम जोन अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने पार्टी के पुराने साथी संगठन मंत्री सीएम चौहान को गौतमबुद्ध नगर आम आदमी पार्टी का प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति आम आदमी पार्टी की एक बैठक में हुई जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। पार्टी के नोएडा प्रवक्ता संजीव निगम ने बताया कि पार्टी आगामी दिनों में उत्तर प्रदेश को चार राज्योँ में विभाजित करने की मांग को जोर शोर से उठाएगी। ब्यूरो