एक और मरीज में हुई डेंगू की पुष्टि
नोएडा। जिले में एक और मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब डेंगू पीड़ित मरीजों का आंकड़ा 12 तक पहुंच गया है। जिला अस्पताल में इस मरीज की पुष्टि की गई है। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को भेजी जा रही है, ताकि उस क्षेत्र में टीम जाकर सर्वे कर सके। साथ ही वहां पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से छिड़काव करवाया जाएगा। पैथोलॉजिस्ट डॉ. एचएम लवानिया ने बताया कि 22 डेंगू के संदिग्ध सैंपलों की जांच एलाइजा किट से की गई थी। इसमें से 1 मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। ये शख्स सेक्टर- 48 का रहने वाला था। अब तक अस्पताल प्रशासन 12 मरीजों में डेंगू की पुष्टि कर चुका है। ब्यूरो