आईटी पार्क में रेस्त्रां के आउटलेट का उद्घाटन
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित स्टेलर आईटी पार्क में नये आउटलेट का उद्घाटन किया गया। एनजीओ ‘रास्ता’ के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रेस्त्रां के मनीष पांडेय ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर में हमारे तीन आउटलेट खुल चुके हैं। देशभर में इनकी संख्या 113 एवं दुनिया में 119 है। एनजीओ के साथ हम समाज कल्याण के कार्य कर रहे हैं । एनजीओ के बच्चों को आगे बढ़ाने और रोजगार देने का हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। ब्यूरो