लखनऊ, मेरठ, कानपुर, गाजियाबाद, बरेली, इलाहाबाद, उत्तराखंड के लिए उपयोगी
वॉलीबॉल में छाए ग्रेनो के खिलाड़ी
ग्रेटर नोएडा। लखनऊ में 10 से 12 सितंबर के बीच हुई राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अल्फा-1 स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के खिलाड़ियों ने परचम लहराया। जूनियर वर्ग में स्कूल के खिलाड़ी ने गाजियाबाद का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। कोच मनीष तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता में लखनऊ, मेरठ, कानपुर, गाजियाबाद, बरेली, इलाहाबाद, उत्तराखंड से टीमें आईं थीं। स्कूल से जूनियर और सीनियर वर्ग में लड़कों और लड़कियों की टीम गई थीं। जूनियर लड़कों की टीम विजेता रही। वहीं, तीनों टीमों ने सेमीफाइनल तक पहुंचकर अपनी धाक जमाई। ब्यूरो