फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन----------

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आम्रपाली सोसायटी के बाहर घरेलू सहायिकाओं का प्रदर्शन
बकाया मांगने पर लगाया चोरी का आरोप, आज होगी वार्ता
नोएडा। सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली प्रिंसले स्टेट सोसायटी में उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ घरेलू सहायिकाओं ने शुक्रवार को मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। धरने पर बैठी पूनम देवी ने बताया कि फ्लैट नंबर 301 व 302 में रहने वाले किराएदार सोनू, रजत, साक्षी व उनके तीन अन्य साथी खाना बनवाते हैं। 6 हजार रुपये बकाया है मगर आज कल करके टाल रहे हैं। वहीं, जब सोसायटी ऑफिस में शिकायत की धमकी दी तो चोरी का इल्जाम लगा दिया। इस दौरान प्रबंधकों ने भी उन्हीं का साथ दिया। साथ ही गेट पास जब्त कर कार्य से रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि इस तरह की घटनाएं घरेलू सहायिकाओं के साथ आए दिन होती रहती हैं। प्रदर्शन के बाद पुलिस व सोसायटी के पदाधिकारियों के साथ बातचीत कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया। वहीं, आज 10 बजे पुलिस चौकी सोरखा पर दोनों पक्षों में वार्ता होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें