फोटो--
रेरा लागू होने से उपभोक्ताओं का बढ़ा विश्वास: मोहित
नोएडा। बिल्डरों पर शिकंजा कसने और इस पेशे में गलत लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए जब से रेरा लागू हुआ है तब से उपभोक्ताओं का विश्वास बढ़ा है। अब बिल्डर सीधे तौर से निवेशकों से संवाद भी कर रहे हैं। यह बात बृहस्पतिवार को सुपरटेक के एमडी मोहित अरोड़ा ने निवेशकों के साथ बैठक के दौरान कही। कहा कि कोई भी बिल्डर नहीं चाहेगा कि उनके यहां पर फ्लैट खरीदने वाला परेशान हो। लेकिन पिछले कुछ सालों में इस पेशे में गलत लोग आ गए, जिसके कारण अन्य लोगों पर भी संशय किया जाने लगा। उन्होेेंने निवेशकों से कहा कि यदि कोई दिक्कत है तो वह सीधे आकर बात करें। कोशिश की जा रही है कि जो वादे किए थे वह पूरे किए जाएं। कहा कि कंपनी दिल्ली एनसीआर में पिछले 30 साल से काम कर रही है। पिछले तीन साल में 22 हजार फ्लैटों पर पजेशन दिया जा चुका है और फाइनेंसियल इयर में 17 हजार प्लैटों पर पजेशन देने का लक्ष्य है। ब्यूरो