ग्रेटर नोेएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित राय स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से रविवार को फर्स्ट इंटर क्लब रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली, गाजियाबाग, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आगरा के रोलर स्केटिंग क्लब की 16 टीमों के 300 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए। ग्रेनो रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स अकादमी के स्केटिंग कोच अनुज रावल ने बताया कि अकादमी के 21 खिलाडियों ने भाग लिया। जिसमें 15 खिलाडियों ने 9 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य मेडल जीतने में कामयाब रहे। खिलाडियों के साथ साथ ग्रेनो रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स अकादमी 59 पॉइंट से ओवर आल चैंपियन ट्रॉफी की विजेता बनीं। वहीं दूसरे स्थान पर ग्रेटर नोएडा की शिवकाश रोलर स्केटिंग अकादमी रही। जबकि दरबारी लाल फाउंडेशन स्कूल गाजियाबाद की टीम तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर स्केटिंग कोच मिलिंद शर्मा, आकाश बंसल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो