ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी, जेवर और बिसरख ब्लॉक में ग्राम पंचायत सहायकों की नियुक्ति की जाएगी। एक अप्रैल को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। फिलहाल मेरिट के आधार पर सूची तैयार की जा रही है। जिला पंचायत राज अधिकारी अजय कुमार यादव ने बताया कि रिक्त पदों को 31 मार्च तक भरा जाएगा। जिले में ग्राम पंचायत सहायक के 16 पद खाली चल रहे हैं।