फोटो-
यमुना सिटी (संवाद)। दनकौर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के निर्देशन में यूपी डीएलएड 2024 और 2023 तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा बुधवार को अमीचंद इंटर कॉलेज, कसना और भारतीय आदर्श इंटर कॉलेज, तिलपता में हुई। दोनों केंद्रों पर परीक्षा की गोपनीयता, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी का विशेष ध्यान रखा गया। अमीचंद इंटर कॉलेज में तीन पालियों में हिंदी, संस्कृत/उर्दू और कंप्यूटर की परीक्षा हुई। यहां 879 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 777 उपस्थित और 102 अनुपस्थित रहे। भारतीय आदर्श इंटर कॉलेज में 891 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 813 उपस्थित और 78 अनुपस्थित रहे। दोनों केंद्रों पर कुल 1770 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 1590 उपस्थित और 180 अनुपस्थित रहे।प्राचार्य अर्चना गुप्ता के निर्देशन में वरिष्ठ प्रवक्ता अनिल कुमार और पर्यवेक्षकों ने परीक्षा व्यवस्था की निगरानी की।