फोटो भी है
सिविल लाईंस होटल में आग लगने की मॉक ड्रिल
नई दिल्ली। सिविल लाईंस इलाके में स्थित ओबराय मैडेंस होटल में शुक्रवार सुबह आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिली थी कि होटल में आग लग गई है और दो लोगों की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि चार मामूली रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही तीन पीसीआर, 16 कैट्स एंबुलेंस, एक पुलिस की क्यूआरटी, एक स्काई लिफ्ट, दो फायर टेंडर, बिजली विभाग व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। मौके पर पहुंचकर पता लगा कि होटल में आग लगने की मॉक ड्रिल बुलाई गई है। मॉल ड्रिल डीडीएमए (दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) की ओर से बुलाई गई थी। मॉक ड्रिल की कॉल सुबह 11:30 बजे दी गई थी। मॉक ड्रिल के तहत आग पर करीब सवा बारह बजे काबू पा लिया गया। प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार सभी विभागों का मौके पर पहुंचने का समय सही था। ब्यूरो