लिच्छवी, महानंदा, झारखंड सुपर फास्ट ट्रेन निरस्त रहेंगी
नई दिल्ली। कुंभ को ध्यान में रख इलाहाबाद रेल मंडल के सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म के निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक लेगा। इसके कारण इस रूट पर चलने वाली लिच्छवी, महानंदा, झारखंड सुपर फास्ट ट्रेन निरस्त रहेंगी। दिल्ली से रवाना होने वाले इन ट्रेनों के यात्रियों को परेशान होना पड़ेगा। ट्रैफिक ब्लॉक के कारण ट्रेन संख्या14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस 14 से 16 दिसंबर को निरस्त रहेगी। आनंद विहार से सीतामढ़ी जाने वाली ट्रेन संख्या 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस 15 से 17 दिसंबर तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 12874 आनंद विहार-हटिया झारखंड सुपरपुुस्ट एक्सप्रेस 14 दिसंबर को निरस्त रहेगी। इस दौरान महानंदा एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 15483 अलीपुरद्वार-आनंद विहार महानंदा एक्सप्रेस 15 दिसंबर तक निरस्त रहेगी तो ट्रेन संख्या 15484 आनंद विहार-अलीपुरद्वार महानंदा एक्सप्रेस 14 दिसंबर से 16 दिसंबर तक निरस्त रहेगी। ब्यूरो