फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम अफसरों के ही आदेश नहीं मान रहे डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम अफसरों के ही आदेश नहीं मान रहे डॉक्टर
विज्ञापन

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सबसे बड़े अस्पताल हिंदूराव में इन दिनों हालात कुछ और ही दिखाई दे रहे हैं। एक ओर यहां के डॉक्टर वेतन को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं निगम अफसरों के आदेशों की अवहेलना भी की जा रही है। आलम यह है कि निगम के डिप्टी कमिश्नर जयराज नायक ने कुछ ही समय पहले 15 डॉक्टरों के तबादले का आदेश जारी किया था और कहा था कि कोई भी चिकित्सा अधीक्षक अपने कार्यालय में मेडिकल ऑफिसर तैनात नहीं कर सकता। इस आदेश पर अब तक अमल नहीं हो सका है। दरअसल नगर निगम के अस्पतालों में भी डॉक्टरों की खासी कमी है, लेकिन वेतन की अनियमितता को देखते हुए कोई भी डॉक्टर इन अस्पतालों में नहीं आना चाहता। वहीं पहले से काम कर रहे कई डॉक्टर चिकित्सा अधिक्षकों की मिलीभगत से मरीज देखने के बजाए अन्य कामों में लगे हुए हैं। ऐसे में उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने ऐसे डॉक्टरों को उनके मूल काम में लगाने का फैसला किया है। सूत्र बताते हैं कि कार्यालय में अभी भी अनुबंध पर काम कर रहे डॉक्टर को तैनात किया हुआ है। इस मामले में निगम के अधिकारी अब सख्त रुख अपनाते हुए जल्द ही ठोस कार्रवाई कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें