फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सता के लोभ में मुख्यमंत्री दिल्ली का विकास भूले:मनोज तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सत्ता के लोभ में मुख्यमंत्री दिल्ली का विकास भूलें: तिवारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि सत्ता के लोभ में केजरीवाल दिल्ली के विकास को छोड़कर अन्य राज्यों में पार्टी के विस्तार का लक्ष्य लेकर काम कर रहे हैं। अन्य राज्यों में चुनाव लड़कर दिल्ली की जनता के धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनता से जो भी वादे किए थे, उन्हें पूरा करने में वो असफल हो गए हैं। तिमारपुर में झुग्गी प्रवास के दौरान मैंने दिल्ली के इन मासूम नागरिकों का दर्द सुना, कैसे वो बिजली-पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए परेशान हैं। देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास है। उन्होंने पांच राज्यों के चुनावी परिणाम पर कहा कि भाजपा ने राजस्थान और मध्यप्रदेश में कड़ी टक्कर दी है। उन्होंने केजरीवाल को आगाह किया कि दिल्ली की जनता ने 2015 में 67 विधायक बना कर सत्ता की कुर्सी पर बैठाया था। जबकि 2017 में उनकी पार्टी निगम चुनावों में 67 पार्षद भी नहीं ला पाई। लोकसभा चुनावों में जीतने का सपना देखने वाली आम आदमी पार्टी को इन चुनाव परिणामों से सबक लेना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें