गुर्जर सम्मेलन की तैयारी के लिए बैठक आज
ग्रेटर नोएडा। सहारनपुर में 16 दिसंबर को होने वाले गुर्जर सम्मेलन की तैयारी के लिए हुई बैठक में अधिक से अधिक लोगों से जाने का आह्वान किया गया। सम्मेलन में राजनीतिक दलों, समाजसेवी संगठनों में जुडे़ लोगों से बातचीत कर समाज की बुराइयों को दूर करने पर विचार-विमर्श होगा। दादरी के पूर्व विधायक समीर भाटी ने बताया कि अखिल भारतीय गुर्जर सम्मेलन सहारनपुर में अधिक से अधिक लोगों को जुटाने के लिए सोमवार को साकीपुर गांव में जनपद स्तरीय सम्मेलन होगा। सम्मेलन में सभी राजनीतिक दलों, समाजसेवी संगठनों से जुडे़ लोगों को आमंत्रित किया गया है।